Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) full detail

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: अब हर रसोई में होगा गैस का चूल्हा भारत सरकार की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY)। इस योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से की गई थी। इसका उद्देश्य था — गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन बिता रही महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन (Free LPG Connection) प्रदान करना। उज्ज्वला योजना का लक्ष्य सिर्फ खाना पकाने के साधन को बदलना नहीं था, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य और सम्मान को प्राथमिकता देना था। योजना का उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन प्रदान करना धुएं से भरी रसोई से महिलाओं को राहत दिलाना पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले जलावन (लकड़ी, कोयला, उपले आदि) की जगह गैस चूल्हे को बढ़ावा देना महिलाओं को रसोई में सुरक्षित वातावरण देना योजना के लाभ (Ujjwala Yojana Benefits) 1. मुफ्त LPG कनेक्शन: योग्य महिलाओं को Free LPG Connection मिलता है, जिसमें गैस सिलेंडर, रेगुलेटर, पाइप और चूल्हा शामिल होते हैं। 2. EMI विकल्प: अगर लाभार्थी एक साथ पेमेंट नहीं ...