विश्व शिक्षक दिवस World Teacher's day 5 October

विश्व शिक्षक दिवस  World Teacher's day

world teachers day
world teachers day


World Teachers' Day, also known as International Teachers Day, is held annually on October 5. Established in 1994, it commemorates the signing of the 1966 UNESCO ILO  Recommendation

विश्व शिक्षक दिवस 

विश्व शिक्षक दिवस (अंग्रेज़ी World Teacher's day) 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है। इस दिन आध्यापकों को सामान्य रूप से और कतिपय कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है।

इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को  और  अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है जिसमें अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और इसके लिये सुझाव प्रस्तुत किये गये थे।

विभिन्न देशों में world teacher's day

अलग-अलग देशों में शिक्षक दिवस अलग-अलग तारीखों पर मनाये जाते हैं। भारत में यह भूतपूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन 5 सितंबर को मनाया जाता है।

रूस में 1965 से 1994 तक अक्टूबर महीने के पहले रविवार के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता रहा। साल 1994 से विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को ही मनाया जाने लगा।
अमेरिका में मई के पहले पूर्ण सप्ताह के मंगलवार को शिक्षक दिवस घोषित किया गया है और वहां सप्ताहभर इसके आयोजन होते हैं।
थाइलैंड में 16 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है। जहां 21 नवंबर, 1956 को एक प्रस्ताव लाकर शिक्षक दिवस को स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद वहां पहला शिक्षक दिवस साल 1957 में मनाया गया और इसी दिन स्कूलों  में  छूट्टी भी होती है।
अर्जेंटिना के 7वें राष्ट्रपति डोमिंगो फास्टिनो सार्मिएन्टो एक महान् विचारक, लेखक और शिक्षाविद के रूप में जाने जाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान के कारण ही अर्जेटिना में 11 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
तुर्की में 24 नवंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वहां के पहले राष्ट्रपति कमाल अतातुर्क ने यह घोषणा की थी।
मलेशिया में इसे 16 मई को मनाया जाता है, वहां इस खास दिन को 'हरि गुरु' कहते हैं।
चेक गणराज्य में 28 मार्च के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
7 मार्च, 1867 में अल्बानिया में अल्बानी भाषा में पाठन करने वाला प्रथम स्कूल खुला था, जिसके कारण यहाँ 07 मार्च को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post