Type Here to Get Search Results !

ITBP Head Constable Recruitment 2022 Online Apply

 ITBP Head Constable Recruitment 2022 



 भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) ने पुरुष और महिला अभ्यर्थियों से हेड कांस्टेबल (शिक्षा और तनाव परामर्शदाता) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 23 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 20 पद पुरुष अभ्यर्थियों के लिए हैं। कुल पदों में से 10 फीसदी पद पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। पद अस्थायी हैं, जिन्हें बाद में स्थायी किया जा सकता है।


ITBP Head Constable Vacancy 2022 Fee Detail


 आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रुपए भरने होंगे।

 


How to Apply for ITBP Head Constable Recruitment 2022 


इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होगी। किसी भी स्ट्रीम में स्नातक अभ्यर्थी itbpolice या recruitment itbpolice पर लॉगिन कर 11 नवंबर (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।




BHU UG Courses Apply Last Date Extended


बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने स्नातक (यूजी) के विभिन्न कोर्सेज के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट BHU Online पर लॉगिन कर 8 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि वरीयता प्रविष्टि के लिए 6 से 9 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इससे पहले, आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर थी। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 200, जबकि अन्य को 100 रुपए भरने हाेंगे।



IIT Kanpur Gate 2023 Update 


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) कानुपर ने एक बार फिर अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (गेट) 2023 के लिए बिना विलंब शुल्क के रजिस्ट्रेशन तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अभ्यर्थी वेबसाइट gate iit kanpur पर लॉगिन कर 7 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ 8 से 14 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 3 जनवरी को जारी होंगे।



Govt Jobs 2022 Apply Online Date 


1. राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी)


पद : सहायक नगर नियोजक


पद संख्या-43


अंतिम तिथि : 9 नवंबर


2. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी)


पद-टीजीटी


पद संख्या-7471


अंतिम तिथि- 26 अक्टूबर


3. गेल इंडिया लिमिटेड


पद : वैज्ञानिक सहायक


पद संख्या-990


अंतिम तिथि -18 अक्टूबर


4. आइआरईडीए


पद-जीएम, एजीएम इत्यादि


पद संख्या-21


अंतिम तिथि-21 अक्टूबर


5. बैंक ऑफ बड़ौदा


पद : ग्रुप सेल्स हेड इत्यादि


पद संख्या-346


अंतिम तिथि-20 अक्टूबर


Current Affairs and Gk Questions Today

 

1. हाल ही किस राज्य सरकार ने सिनेमैटिक टूरिज्म पॉलिसी का अनावरण किया?


(अ) गुजरात (ब) उत्तर प्रदेश


(स) नई दिल्ली (द) उत्तराखंड


2. ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम की मेजबानी कौन-सा देश करता है?


(अ) पोलैंड (ब) रूस


(स) स्वीडन (द) जर्मनी


3. हाल ही किसने देश का पहला राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक फ्रेट प्लेटफॉर्म- ई-फास्ट इंडिया लॉन्च किया है?


(अ) कृषि मंत्रालय (ब) रेल मंत्रालय


(स) नीति आयोग (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग


4. देश में शिक्षक दिवस किसकी जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है?


(अ) एपीजे अब्दुल कलाम (ब) सावित्रीबाई फुले


(स) डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन (द) ईश्वर चंद्र विद्यासागर


5. राजस्थान के प्रथम विधानसभा उपाध्यक्ष कौन थे?


(अ) लालसिंह शक्तावत (ब) दीपेन्द्र सिंह शेखावत


(स) वेदपाल त्यागी (द) नरोत्तमलाल जोशी


6. चोल युग प्रसिद्ध था निम्न के लिए-


(अ) धार्मिक विश्वास (ब) ग्रामीण सभाएं


(स) राष्ट्रकूटों से युद्ध (द) लंका से व्यापार


7. बोल्शेविक क्रांति कब हुई?


(अ) 1899 (ब) 1917 (स) 1950 (द) 1935


8. राष्ट्रपति पांच वर्ष तक अपने पद पर रहता है-


(अ) अपने निर्वाचन की तारीख से


(ब) संसद द्वारा निर्धारित तिथि से


(स) अपने पद ग्रहण के तिथि से


(द) निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित तिथि से


9. मानव में गुर्दे का रोग किसके प्रदूषण से होता है?


(अ) कार्बन (ब) लोहा


(स) कोबाल्ट (द) कैडमियम


10. भारत में बंजर भूमि का सबसे बड़ा हिस्सा किस राज्य का है?


(अ) ओडिशा (ब) आंध्र प्रदेश


(स) राजस्थान (द) मध्यप्रदेश


उत्तरमाला


1.अ 2.ब 3.स 4.स 5.अ 6.ब 7.ब 8.स 9.द 10.स




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad