गर्व की बात: सिरसा के छात्रों ने जीते टॉप स्थान | Sirsa Students State Level Winners Haryana News

 सिरसा के विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन, कई प्रतियोगिताओं में जीते टॉप स्थान

सिरसा: जिले के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में सिरसा के छात्रों ने बेहतरीन परिणाम हासिल कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

“गर्व की बात: सिरसा के छात्रों ने जीते टॉप स्थान | Sirsa Students State Level Winners Haryana News”
           डिबेट में प्रथम रूपावास की छात्राएं प्रेरणा एवं स्नेहा


जानकारी के अनुसार, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), हरियाणा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के हाल ही में घोषित परिणामों में सिरसा के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद उत्कृष्ट रहा।

डाइट डिंग, सिरसा के डीआरयू विंग प्रभारी डॉ. अनिल चावला और सह प्रभारी डॉ. अनिल बिश्नोई ने बताया कि कक्षा 9 से 12 वर्ग की स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रानियां की छात्रा गुंजन ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी तरह डिबेट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रूपवास की छात्राओं प्रेरणा और स्नेहा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया। इसके अलावा कार्टून मेकिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कागदाना की छात्रा अनीशा ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस उपलब्धि पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और डाइट डिंग, सिरसा की प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है कि यहां के विद्यार्थी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करती हैं।

डाइट डिंग के प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से ही विद्यार्थी इस स्तर तक पहुंच पाते हैं। उन्होंने इस सफलता के लिए शिक्षकों और डीआरयू विंग की सराहना की।

इस उपलब्धि में जिला स्तरीय निर्णायक मंडल के सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments