Type Here to Get Search Results !

Journalism And Mass Communication Notes In Hindi | Study Material

Journalism And Mass Communication Notes In Hindi, Study Material (पत्रकारिता एवं जन संचार के लिए नोट्स व अध्ययन सामग्री)

Journalism And Mass Communication Notes In Hindi | Study Material
Journalism And Mass Communication Notes In Hindi | Study Material


Journalism And Mass Communication Notes In Hindi, Study Material, pdf. Social media facebook, twitter, blog, orkut, wikipedia. पत्रकारिता एवं जन संचार के लिए नोट्स व अध्ययन सामग्री

Social Media (सोशल मिडिया)

अरब में बसन्त की वापसी, अमेरिका में 'वॉल स्ट्रीट कब्जा करो' से लेकर भारत में जनलोकपाल सरीखे आन्दोलन को सोशल मीडिया ने जो मच और लोकप्रियता दी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलन्द की, वह अन्यों ने नहीं की। जिस खबर को मुख्यधारा के मीडिया ने छिपाया, उसे सोशल मीडिया ने सबके सामने लाने का साहस दिखाया। इसने न केवल मीडिया संस्थानों के अन्दर के तिकड़मों की सूचना सार्वजनिक की, बल्कि खबर बनाने वालों को भी खबर बनाया। अब तो लोग अपने आस-पास की गतिविधियों को भी सोशल मीडिया पर देने लगे हैं, जिसकी मुख्यधारा की मीडिया अनदेखी करता है।

जूलियन असांजे द्वारा विकिलिक्स के माध्यम से किए गए खुलासे ने अमेरिका से लेकर दुनिया के दूसरे मुल्कों में तहलका मचा दिया। उल्लेखनीय है कि इस जिम्मेदारी का निर्वाह मुख्यधारा के मीडिया को करना चाहिए था, जिसने लोगों में अपने “वॉचडाग” होने का भ्रम पैदा किया है, लेकिन वह इसमें असफल ही रहा। जूलियन ने अकेले साम्राज्यवादी ताकतों के खुफिया विभागों में सेंध लगाई और चुनौती दी, जिससे उनकी पोल खुली और उनके अन्दर हड़कम्प मचा। अब तो प्रिण्ट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए सोशल
नेटवर्किंग सूचना/समाचार का प्रमुख स्रोत बनकर उभरा है। कभी-कभी तो बहुतेरे अखबार ब्लॉग और ट्विटर से सूचनाएँ लेकर बैनर, होर्डिंग्स लगाने लगे हैं।

सर्वाधिक पत्रिकाएँ वेब दुनिया पर उपलब्ध है। अखबारों की भी ऐसी ही स्थिति है। वेब पाठकों पर पकड़ बनाने के लिए अब तो प्रिंट और टीवी मीडिया खुद का वेब-ब्लॉग संचालित करने लगे हैं। टीवी चैनल्स प्राइम टाइम में फेसबुक और ट्विटर को खूब कैश करने लगे हैं। कई चैनल तो इस पर चैट के लिए भी आमन्त्रित करने लगे हैं। मौजूदा परिस्थितियों में सोशल मीडिया ही लोगों की उम्मीदों का सामाजिक खम्भा बनता नजर आ रहा है और इसे बनना भी चाहिए। 

YouTube (यूट्यूब)


इंटरनेट पर गूगल समूह द्वारा संचालित एक वीडियो अपलोड एवं संग्रह स्थल है। यह इंटरनेट पर गूगल वीडियो के बाद अपने प्रकार का सबसे व्यापक स्थल है। इसकी स्थापना नवम्बर, 2006 में हुई थी। 

इसमें लाखों वीडियो उपलब्ध हैं। यहाँ प्रसिद्ध टीवी कार्यक्रम, चलचित्र अंश (मूवी क्लिप्स) , संगीत, वीडियो वृत्तचित्र, व्यक्तिगत प्रस्तुतियाँ आदि उपलब्ध होते हैं। इस सबके भण्डार से अपनी पसन्द के वीडियो चुने जा सकते हैं।



Blog (ब्लॉग)


'ब्लॉग' वेब-लॉग का संक्षिप्त रूप है, जो अमेरिका

में वर्ष 1997 के दौरान इण्टरनेट में प्रचलन में आया। वर्ष 1999 में पीटर मरहोत्ज ने ब्लॉग शब्द का इस्तेमाल अपनी निजी वेबसाइट पर किया। प्रारम्भ में कुछ ऑनलाइन जर्नल्स के ब्लॉग प्रकाशित किए गए थे, जिसमें इण्टरनेट के भिन्न क्षेत्रों में प्रकाशित समाचार, जानकारी इत्यादि लिंक होते थे तथा ब्लॉग लिखने वालों की संक्षिप्त टिप्पणियाँ भी उनमें होती थी। इन्हें ही ब्लॉग कहा जाने लगा, ब्लॉग लिखने वाले ब्लॉगर कहलाने लगे। प्रायः एक ही विषय से सम्बन्धित आँकड़ों और सूचनाओं का यह संकलन ब्लॉग तेजी से लोकप्रिय होता गया। ब्लॉग लिखने वालों के लिए प्रारम्भिक दिनों में कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी के कुछ विषय, उदाहरण एचटीएमएल भाषा का जानकार होना आवश्यक था, परन्तु इसमें सम्भावनाओं को देखते हुए ब्लॉग लिखने और उसको प्रकाशित करने के लिए कुछ वेबसाइटों ने मुफ्त और अत्यन्त आसान उपकरण उपलब्ध किए, जिसमें ब्लॉग लिखने के लिए कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग भाषाओं का ज्ञान आवश्यक नहीं होता है।

ब्लॉग, विश्व की हर भाषा में, हर कल्पनीय विषय में लिखे जाने लगे। ब्लॉग को विश्व के आम लोगों में भारी लोकप्रियता तब मिली, जब अफगानिस्तान पर अमेरिका हमले के दौरान एक अमेरिकी सैनिक ने अपने नित्यदिन के युद्ध अनुभव को ब्लॉग पर नियमित प्रकाशित किया। 

Orkut ( ऑर्कुट)

यह इण्टरनेट पर एक प्रसिद्ध सामाजिक तन्त्र-व्यवस्था समूह (सामाजिक नेटवर्क) है, जोकि गूगल समूह द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसका नाम गूगल समूह के एक कर्मचारी ऑर्कुट बुयुक्कॉक्टेन के नाम पर पड़ा।

पहले इसमें खाता खोलने के लिए किसी पूर्व सदस्य के निमन्त्रण की आवश्यकता होती थी, पर अक्टूबर, 2006 के बाद से बिना निमन्त्रण के खाता खोलने की सुविधा दे दी गई। ऑर्कुट का प्रयोग सबसे ज्यादा ब्राजील में होता है, जिसके बाद भारत दूसरे स्थान पर है। गूगल की ज्यादतर सेवाएँ यूनिकोड सक्षम होने के कारण हिन्दी में बखूबी काम करती है।

Twitter (ट्विटर)

एक मुक्त सामाजिक नेटवर्किंग और सूक्ष्म-ब्लॉगिंग सेवा है, जो उपयोगकर्ताओं को अपनी अद्यतन जानकारियाँ, जो टवीट्स के रूप में जानी जाती है, एक-दूसरे को भेजने और पढ़ने की सुविधा देता है।
टवीट्स 140 अक्षरों तक के पाद्य-आधारित पोस्ट हैं, जो लेखक के रूपरेखा पृष्ठ पर प्रदर्शित किए जाते हैं और दूसरे उपयोगकर्ता को भेजे जाते हैं, जो उसके सदस्य हैं।

प्रेषक अपने घेरे के दोस्तों तक वितरण सीमित कर सकते हैं अथवा डिफॉल्ट द्वारा खुले उपयोग की अनुमति दे सकते हैं, उपयोगकर्ता ट्विटर वेबसाइट या लघु सन्देश सेवा (SMS), या बाह्म अनुप्रयोगों के माध्यम से ट्विट्स भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं।

Facebook (फेसबुक)

फेसबुक (facebook) अन्तराल पर स्थित एक सामाजिक-नेटवर्किंग की सेवा है। इसका उपयोग निःशुल्क है। यह फेसबुक इंक नामक निजी कम्पनी द्वारा संचालित है।

इसके प्रयोक्ता नगर, विद्यालय, कार्य-स्थल या क्षेत्र के अनुसार गठित किए हुए नेटवर्कों में शामिल हो सकते हैं और आपस में विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। अन्य भाषाओं के साथ हिन्दी में भी फेसबुक में काम करने की सुविधा है।
फेसबुक की स्थापना हॉवर्ड विश्वविद्यालय के विद्यार्थी मार्क जुकरबर्ग ने की थी।

Wikipedia (विकिपीडिया)

विकिपीडिया इण्टरनेट आधारित मुक्त विश्वकोष
है, जिसे जीएनयू सॉफ्टवेयर लाइसेंस के अन्तर्गत जारी किया गया है। जनवरी, 2001 में इसकी पहली सामग्री अंग्रेजी में लिखी गई और इसकी संरचना प्रामाणिक, उपयोगी, परिवर्तनशील तथा पुनर्वितरण के लिए मुक्त तथा बहुभाषी होने के कारण तेजी से लोकप्रिय होती चली गई। हिन्दी विकिपीडिया जुलाई, 2003 में उपलब्ध हुआ और आज यह विश्व की प्राय: समस्त भाषाओं के लिए उपलब्ध है।

वर्तमान समय में सामग्री अनुक्रमों के आधार पर हिन्दी विकिपीडिया का स्थान 100 से अधिक लेखों की सूची वाल्को देश पर है। जबकि, जाहिर है कि अंग्रेजी 3,47,184 से अधिक लेखों के साथ पहले स्थान पर है।

 स्मरणीय तथ्य 
जनसंचार की वास्तविक शुरूआत भारत में 'प्रिण्ट मीडिया' से मानी जाती है।

गाँधी जी का कथन है कि “पत्रकारिता का उद्देश्य जनसेवा है।”

प्रिण्ट मीडिया के पत्रकार समाज निर्माण के लिए जो त्याग करते हैं, उनसे समाज प्रभावित होता है।

देश की स्वतन्त्रता के समय भारत में 6 रेडियो स्टेशन और 18 ट्रांसमीटर थे।

लेनिन का कथन है- "रेडियो बिना कागज और बिना दूरी का समाचार-पत्र है"।

दूरदर्शन का पहला प्रसारण 15 सितम्बर, 1959 में दिल्‍ली से शुरू किया गया था।

वर्ष 1975 में भारत में उपग्रह द्वारा शिक्षा प्रदान करने के लिए उपयोग किया गया। इसे सैटेलाइट इंस्ट्रक्शनल टेलीविजन एक्सपेरीमेण्ट (SITE) का नाम दिया गया।

राजा हरिश्चन्द्र पूर्णतः भारतीय फीचर फिल्म थी, जिसके निर्माता धुण्डीराज गोविन्द फाल्के थे। यह फिल्म 3 मई, 1913 को रिलीज हुई थी।

वर्ष 1955 में पांथेर पांचाली के साथ सत्यजीत रे ने यथार्थवादी सिनेमा में एक नई शैली की शुरूआत की।

छोटा परिवार सुखी परिवार जैसे विज्ञापन लोगों को परिवार नियोजन के प्रति सचेत करते हैं।



 हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के समाचार पत्रों की सूची- अभी पढें

Journalism and mass communication के मॉडल्स - अभी पढें

Mass Communication की परिभाषा, अर्थ, महत्व व माध्यम- अभी पढें

Journalism का अर्थ, परिभाषा, क्षेत्र- अभी पढें

Media का अर्थ, परिभाषा, प्रकृति- अभी पढें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad