Type Here to Get Search Results !

Journalist Definition And Journalist Organization |पत्रकार की परिभाषा और पत्रकार संगठन | Gk In Hindi

Journalist Definition And Journalist Organization (पत्रकार की परिभाषा और पत्रकार संगठन)

Journalist Definition And Journalist Organization
Journalist Definition And Journalist Organization


Journalist Definition And Journalist Organization full details in hindi helpful artical for ssc, railway, net, upsc, ctet exams.(पत्रकार की परिभाषा और पत्रकार संगठन)

Definition Of Journalist (पत्रकार की परिभाषा)

किसी पत्र-पत्रिका से सम्बन्धित कार्य करने वाला पत्रकार कहलाता है। इस सम्बन्ध ये अनेक विशिष्ट विचार पठनीय है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार, “किसी पत्र का सम्पादन करके या उस पत्र के लिए कुछ लिखकर जो अपनी जीविका चलाता है, उसे पत्रकार कहते हैं।"

चैम्बर्स डिक्शनरी के अनुसार, “समाचारों के लेखन, संकलन, 'सम्पादन और पत्र की अन्य सामग्रियों को प्रकाशनार्थ तैयार करने वाला ही पत्रकार है।”

टीएचएस स्कॉट के अनुसार, “पत्रकार वह व्यक्ति है, जो थोड़े-थोड़े समय के अन्तर पर प्रकाशित अपनी रचनाओं से जनमत को एक निश्चित दिशा में प्रवाहित करना चाहता है।

डी. लायड ज़ॉर्ज के अनुसार, “राष्ट्र के राजनीतिक जीवन में पत्रकार जो योगदान करता है, उसका बहुत बड़ा महत्त्व होता है। उसकी सेवाएँ अक्षय है। पत्रकार पर अपने सामाजिक, व्यवसाय, खेलकूद, कार्य और नैतिकता से सम्बन्धित विषयों से अवगत कराने का दायित्व होता है। सारा राष्ट्र उसका स्वाध्यायपीठ है और उसका पाठ्यक्रम सम्पूर्ण वर्ष बिना अवकाश के चलता रहता है।”'

विखेम स्टीड(पूर्व सम्पादक, 'दन टाइम्स') के अनुसार, “आदर्श पत्रकार वह है, जो प्राचीन ज्ञान, आधुनिक दर्शनों, वैज्ञानिकों के ज्ञान, इंजीनियरों की जानकारी, अपने समय के और पहले के इतिहास तथा आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक जीवन के मुख्य तथ्यों को अच्छी तरह बोधगम्य करके इन सबको अपने हृदय में संजोकर रखने में समर्थ हो और अपने इस ज्ञान में से अधिक से अधिक, जितना उसको लाखों पाठक तत्परता से पचा सकें, उन्हें देता रहे।"

Journalist Organization (पत्रकार संगठन)

इण्डियन एण्ड ईस्टर्न न्यूजपेपर सोसायटी (IENS)

27 फरवरी, 1939 को इसकी स्थापना की गई। इसका उद्देश्य अखबारों की व्यवसायगत सुरक्षा करना था। शुरू में इसके 14 सदस्य ही थे, धीरे-धीरे भारत को विभिन्‍न भाषाओं के समाचार-पत्रों के प्रतिनिधि इसके सदस्य बन गए। बाद में अंग्रेजी अखबार भी इसमें जुड़ गए। अब इस संगठन की सदस्य संख्या विशाल है। अखबारी कागज की समस्या इसके सदस्यों के लिए परेशानी का कारण बन जाती थी। संस्था का केन्द्रीय कार्यालय रफी मार्ग, नई दिल्‍ली में आईईएनएस बिल्डिंग में है।

ऑल इण्डिया न्यूजपेपर एडिटर्स कॉन्फ्रेन्स (AINAC)

अखिल भारतीय हिन्दी-पत्रकार संघ वर्ष 1940 में स्थापित इस संगठन की सदस्यता किसी पत्र पत्रिका को मिल सकती है। यह मुख्यतः पत्र अकाशकों का संगठन बन गया। कनाट प्लेस, दिल्‍ली में इसका कार्यालय है। इसके सदस्यों को 'भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ' अपनी सदस्यता नहीं देता। दिल्‍ली में इसका पहला अधिवेशन वर्ष 1941 में दैनिक 'विश्वमित्र' के सम्पादक मूलचन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में हुआ। श्रीकृष्णदत्त पालीवाल (सम्पादक, दैनिक 'सैनिक') अध्यक्षता में दिल्‍ली में ही आयोजित दूसरे अधिवेशन में श्रमजीवी पत्रकारों की स्थिति पर बात हुई और पत्रकारों के लिए न्यूनतम वेतन की माँग की गई। इसका तीसरा अधिवेशन वर्ष 1945 में कोलकाता में सम्पन्न हुआ।

ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन (ABC)

विभिन्‍न पत्र-प्रकाशकों, विज्ञापनों तथा विज्ञापन-एजेन्सियों आदि ने मिलकर वर्ष 1948 में इस संस्था की स्थापना एक लाभविहीन संगठन के रूप में की। यह मुख्य रूप से समाचार-पत्रों की प्रसार-संख्या के सही आँकड़े प्रमाणित करती है। प्रसार संख्या के प्रमाणीकरण से पत्र-प्रकाशक और विज्ञापक विज्ञापन-दर करके लाभान्वित होते हैं। इस संस्था के काफी सदस्य हैं और इसका कार्यालय मुम्बई में है।

भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ

आजादी से पहले पत्रकारों का राष्ट्रीय स्तर का कोई सशक्त संगठन नही था। क्षेत्रीय संगठन अपने क्षेत्र तक सीमित थे। अखिल भारतीय स्तर पर संगठन बनाने में भाषा, एकता, नेतृत्व आदि की समस्याएँ थी। 28-29 अक्टूबर, 1950 को दिल्‍ली में 23 पत्रकार संगठनों के सात दर्जन प्रतिनिधि एक सम्मेलन में एकत्र हुए, जिसकी अध्यक्षता नेशनल हेराल्ड के सम्पादक चेलापति राव ने की।
सम्मेलन में 'भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ' (इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) (IFWJ) गठित करना तय हुआ, जिसके अध्यक्ष चेलापति राव ही चुने गए। पत्रकारिता का स्तर ऊँचा उठाने, पत्रकारों की आर्थिक तथा अन्य समस्याओं को हल करने पर बल दिया गया।

द प्रेस गिल्ड ऑफ इण्डिया

पत्रकारों की इस सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था की स्थापना वर्ष 1954 में की गई। यह विभिन्‍न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों को आमन्त्रित करती है। यह क्लब, पुस्तकालयों, वाचनालयों, विचारगोष्ठियों आदि का संचालन भी करती है।

ऑल इण्डिया स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन

इस संगठन “अखिल भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार-पत्र महासंघ" (AISMNF) की स्थापना वर्ष 1968 में हुई थी। यह छोटे और मझौले अखबारों का संगठन है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हरभजन सिंह और महामन्त्री बीएम शर्मा है। सरकार द्वारा गठित सलाहकार समितियों में इसके प्रतिनिधि भी शामिल किए जाते हैं। इसका मुख्यालय 26, कनाट प्लेस, नई दिल्‍ली में है।


नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स

'नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स' ( भारतीय पत्रकार संघ) की स्थापना दिल्‍ली में जनवरी, 1969 में की गई। मीनाक्षी सुन्दरम्‌ इस नए संगठन के प्रथम अध्यक्ष बनाए गए जो अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के महासचिव रहे थे।
'सर्चलाइट' के सम्पादक एसके रुद्र महासचिव बने। स्थापना के पश्चात्‌ संगठन का प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन वर्ष 1974 में हुआ। आपातकाल घोषणा को संगठन ने अलोकतन्त्रीय कदम बताया।
संगठन के प्रयास से अंशकालीन पत्रकारों की छटनी पर पाबन्दी का आदेश जारी हुआ। पालेकर पत्रकार-वेतन-बोर्ड की अन्तरिम वेतन की सिफरिश लागू कराने, बिहार प्रेस-विधेयक (1983), मानहानि-विधेयक (1988) का विरोध
करने में संगठन अग्रणी रहा।

इण्डियन जर्नलिस्ट यूनियन

फेडरेशन (भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ) के प्रथम विभाजन के परिणामस्वरूप वर्ष 1972 में 'राष्ट्रीय पत्रकार संघ' (नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स) की स्थापना हुई थी। फेडरेशन पर उस समय वामपन्थी विचार धारा का प्रभाव अधिक हो गया था। वर्ष 1990 में पुन: फेडरेशन का विभाजन हुआ और 'इण्डियन जर्नलिस्ट यूनियन' का गठन हुआ। वर्ष 1991 में इसके अध्यक्ष सुरेश अखौरी चुने गए। इसके महासचिव श्रीनिवास रेड्डी हैं। इस संगठन ने प्रगतिशील विचारधारा को अपनाया है। यह अनेक अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठनों से सम्बद्ध है।

अखिल भारतीय सम्पादक संघ

ऐनक (ऑल इण्डिया न्यूज पेपर एडीटर्स कॉन्फ्रे्स) की नीति से असन्तुष्ट सम्पादकों ने “अखिल भारतीय सम्पादक-संघ' (एडीटर्स गिल्ड ऑफ इण्डिया) का गठन किया। पंजीकृत संस्था न होने के कारण इसके प्रतिनिधि प्रेस परिषद्‌ में सदस्यता प्राप्त नहीं कर पाए।

प्रेस एसोसिएशन ऑफ इण्डिया

यह दिल्‍ली स्थित तथा केन्द्र सरकार से मान्य संवाददाताओं का संगठन है। यह राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। प्रेस परिषद्‌, मान्यता समिति (केन्द्र) में भी इसके प्रतिनिधि जाते हैं। इसका कार्यालय दिल्‍ली में है।

ऑल इण्डिया स्मॉल एण्ड मीडियम न्यूजपेपर्स एसोसिएशन

इस संस्था (अखिल भारतीय लघु एवं मध्यम समाचार संघ) का मुख्य कार्य समस्त भारतीय भाषाओं में निकलने वाले लघु और मझौले समाचार-पत्रों के हितों की रक्षा करना है। इसका कार्यालय अजमेरी गेट, दिल्‍ली में है।


प्रेस इंस्टीट्यूट ऑफ इण्डिया

पत्रकारों, सम्पादकों, प्रबन्धकों के लिए कार्यशाला, प्रशिक्षण, गोष्ठियों आदि की व्यवस्था करना तथा उनके लिए उपयोगी पुस्तकें निकालना इस संस्था का कार्य है। इसके द्वारा जनसंचार-मासिक विदुर का प्रकाशन भी किया जाता है। इसका मुख्यालय बाराखम्भा रोड, नई दिल्‍ली में है।

सब-एडिटर्स गिल्ड

इस संस्था का उद्देश्य पत्र-पत्रिकाओं और समाचार एजेन्सियों की डेस्क पर कार्य करने वाले पत्रकारों (उप-सम्पादकों आदि) के हितों की रक्षा और उनकी प्रगति के लिए कार्य करना है। इसका कार्यालय सफदरजंग एन्क्लेव, नई दिल्‍ली में है।


स्मरणीय तथ्य

 क्राई फाउण्डेशन नामक संस्था पत्रकारिता के द्वारा बेहतर चित्रों व शब्दों का प्रयोग कर गरीब एवं बेसहारा बच्चों के मुद्दों को उठाता है।

 तहलका प्रकरण खोजी पत्रकारिता का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

 इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा 26 जनवरी, 2001 को गुजरात में आए भूकम्प के बेहतर कवरेज के कारण बहुत-से लोग भूकम्प-पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए थे।

 माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय है, जो पूरी तरह से पत्रकारिता के लिए सर्मापित है।

 मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में वर्ष 1990 में श्री माखनलाल चतुर्वेदी ने इसकी स्थापना की थी।

 पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार 'पुलित्जर पुरस्कार' जोसेफ पुलित्जर के नाम पर दिया जाता है। ये अमेरिकी पत्रिका 'न्यूयॉर्क वर्ल्ड' के सम्पादक थे।




हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के समाचार पत्रों की सूची- अभी पढें

Journalism and mass communication के मॉडल्स - अभी पढें

Mass Communication की परिभाषा, अर्थ, महत्व व माध्यम- अभी पढें

Journalism का अर्थ, परिभाषा, क्षेत्र- अभी पढें

Media का अर्थ, परिभाषा, प्रकृति- अभी पढें

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad