Type Here to Get Search Results !

Journalism And Mass Communication Notes In Hindi , Study Material Pdf

Journalism And Mass Communication Notes In Hindi , Study Material Pdf (पत्रकारिता एवं जनसंचार नोट्स, अध्ययन सामग्री)

Mass Communication Notes In Hindi , Study Material Pdf
Mass Communication Notes In Hindi , Study Material Pdf


Journalism And Mass Communication Notes In Hindi , Syllabus, Study Material Pdf पत्रकारिता एवं जनसंचार नोट्स, पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री, सभी चैप्टर की विस्तार से जानकारी प्राप्त करें।

पत्रकारिता का काल विभाजन भाग 3


दिल्ली (Delhi)


19वीं शताब्दी में दिल्ली से कोई दैनिक पत्र निकलने की सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। वर्ष 1919 में साप्ताहिक विजय(हरिश्चन्द्र विद्यालंकार, वीरभद्र विद्यालंकार) निकला था। और इसने दिल्ली में आधुनिक हिन्दी पत्रकारिता की शुरूआत की। जल्दी ही इस ओजस्वी पत्र को कठोर अंग्रेज सरकार ने शहीद कर दिया। वर्ष 1925 में रामचन्द्र शर्मा महारथी ने मासिक ‘महारथी’ का प्रकाशन किया। यह साहित्यिक पत्र काफी लोकप्रिय हुआ। 'अर्जुन के सम्पादन से भीमसेन विद्यालंकार जैसे पत्रकार जुड़े। क्रूर सरकारी दमन-चक्र की चपेट में अनेक पत्र आ गए। ‘महारथी’ पर भी इसका प्रभाव पड़ा। नौ महीने बिना डिक्लेरेशन (घोषणापत्र) के भी यह पत्र सायंकालीन दैनिक के रूप में निकलता रहा। इन पत्रों का साहस उल्लेखनीय था । अंग्रेज सरकार ने ‘महारथी’ को बन्द करा दिया और सम्पादक को गिरफ्तार कर लिया।

दोस्तो हमारे यूट्यूब चैनल पर mass Communication की फ्री  classes शुरू कर दी गई है।  अगर आप का रेस्पोंस अच्छा रहता है तो सभी टॉपिक की क्लास लगाई जाएगी इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक से चैनल को सब्सक्राइब कर लें।


दिल्ली के मुख्य पत्र पत्रिकाएं व उनके सम्पादक

हिन्दुस्तान टाइम्स (1920
के एम पणिक्कर
नेशनल हेराल्ड (1938)
जवाहरलाल नेहरू
सदादर्श (1874)
श्री निवासदास
कविवचन सुधा (1876
वैश्य समाचार (1917)
मुंशीराम गुप्त
हिन्दी समाचार (1920)
शिवनारायण द्विवेदी
सत्यवादी (1923)
प्रो. इन्द्र
नवयुग (1933)
सत्यकाम विद्यालंकार
मजदूर समाचार (1934)
नवभारत टाइम्स (1947)
सत्यदेव विद्यालंकार
हिन्दुस्तान दैनिक (1936)
एचटी मीडिया लिमिटेड एण्ड
कम्पनी
इन्द्रप्रस्थ प्रकाश (1883)
कॉमरेड और हमदर्द 
मौलाना मोहम्मद अली
साप्ताहिक ‘संजीवन’ (1924-25) 
चतुरसेन शास्त्री
महारथी (1925)
 रामचन्द्र शर्मा महारथी
सचित्र दरबार (1937)
ऋषभचरण जैन
अमर उजाला
सत्यदेव
अदिति (1942)
देव शर्मा

दिल्ली के मुख्य पत्र पत्रिकाएं व उनके सम्पादक
 दिल्ली के मुख्य पत्र पत्रिकाएं व उनके सम्पादक

Karnataka(कर्नाटक)

कर्नाटक में डॉ. तिप्पेस्वामी और डॉ. राजेश्वरैया के सम्पादन में एक शोध-पत्रिका ‘मानसी’ प्रकाशित की जाती थी। कर्नाटक प्रान्तीय हिन्दी प्रचार सभा (धारवाड़) द्वारा प्रकाशित ‘भारतवाणी' में कन्नड़ साहित्य हिन्दी-अनुवाद के रूप में हिन्दी-भाषियों को उपलब्ध कराकर उल्लेखनीय कार्य किया गया। पीएस चन्द्रशेखर, केएस सारंगमठ श्रीकण्ठ मूर्ति, विश्वनाथ पन्त का इस पत्रिका के विकास में उल्लेखनीय योगदान रहा।

कर्नाटक के मुख्य समाचार पत्र व उनके सम्पादक

मानसी (1965)
डॉ. राजेश्वरैया
परिषद् पत्रिका (1970)
केवी मानपा रामसंजीवैया
साहित्य सौरभ (1972)
मनोहर सिंह भारतीय
दमन (1968)
बीबी पाटिल
धीर (1970)
धीरेन्द्र कुमार
भानुदय 1956
जोनाथराय
भारतवाणी (1958)
सिद्धनाथ पन्त ।


कर्नाटक के मुख्य समाचार पत्र व उनके सम्पादक
                           कर्नाटक के मुख्य समाचार पत्र व उनके सम्पादक

Kerla(केरल)

प्रारम्भ में केरल के अनेक हिन्दी विद्यालयों में हस्तलिखित पत्रिकाएँ निकलीं। मद्रास (चेन्नई) का पत्र हिन्दी प्रचारक केरल में भी प्रचलित था। 'विशाल भारत' और कुछ अन्य पत्र केरल में कहीं -कहीं आते थे। केरल के रचनाकारों की रचनाएँ उत्तर भारत के कई पत्रों में भी छपती थीं। कुछ दिनों ‘मातृभूमि' (कालीकट ), मलयालि (त्रिवेन्द्रम = तिरुअनन्तपुरम), मलयालम राज्य (कोलम) पत्रों ने अपने रविवारीय अंकों में हिन्दी-सामग्री भी प्रकाशित की थी, जो पसन्द भी की गई, परन्तु यह सिलसिला अधिक दिनों तक नहीं चल सका।

केरल के मुख्य समाचार पत्र एवं उनके सम्पादक

केरल के मुख्य समाचार पत्र एवं उनके सम्पादक
                      केरल के मुख्य समाचार पत्र एवं उनके सम्पादक

Himachal Pardesh (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश में हिन्दी पत्रकारिता की शुरूआत पत्रकार शेख अब्दुल्ला ने की। उन्होंने 1848 . में शिमला से ‘शिमला अखबार' निकाला था, जो कई वर्ष तक प्रकाशित हुआ। यह जनता, सरकार और राजशाही  के समाचार और अन्य सामग्री लीथोग्राफ-पद्धति से प्रकाशित करता था। 1849 ई. में बन्द होकर यह फिर निकलने लगा। जल्दी ही यह पुन: बन्द हो गया। इसका सम्पादन अच्छा था। कुछ समय बाद शिमला में ही ‘फौजी अखबार’ निकला। जो बाद में सैनिक समाचार' हो गया। इन पत्रों से पहले का अखबार उपलब्ध नहीं है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य समाचार पत्र एवं उनके सम्पादक

हिमाचल प्रदेश के मुख्य समाचार पत्र एवं उनके सम्पादक
                  हिमाचल प्रदेश के मुख्य समाचार पत्र एवं उनके सम्पादक

Bangal (बंगाल)

भारत में पत्रकारिता का आरम्भ बंगाल से ही हुआ था। यहाँ तक कि हिन्दी-पत्रकारिता भी बंगाल में ही शुरू हुई थी। जुगल किशोर शुक्ल ने प्रथम हिन्दी पत्र उदंत मार्तण्ड 30 मई 1826 को कलकत्ता से निकाला था। आर्थिक कठिनाई और सरकारी दमन के कारण जब यह बन्द हो गया तो उन्होंने 1880 ई. में ‘सामदंड मार्तण्ड' का प्रकाशन किया। हिन्दी का पहला दैनिक 'सुधा वर्षण' भी यहीं से प्रकाशित हुआ। 'बंगदूत', प्रजामित्र' आदि भी यहीं से निकले। कलकत्ता हिंदी पत्रों की जन्मस्थली रहा।

मौलाना अबुल कलाम आजाद

भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में मौलाना आजाद के नाम से प्रसिद्ध अबुल कलाम आजाद का जन्म वर्ष 1888 में हुआ। वे स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री भी बने। उन्होंने अल हिलाल पत्रिका का सम्पादन किया। जिसने हिन्दू मुस्लिम एकता की भावना को विश्व में जगाने का काम किया।

बंगाल के मुख्य समाचार पत्र एवं उनके सम्पादक

उदंत मार्त्तण्ड - जुगल किशोर शुक्ल
स्टेट्स मैन (1878) रॉबर्ट नाइट
सारसुधानिधि (1879) सदानन्द मिश्र
अमृत बाजार पत्रिका (1868) मोतीलाल घोष
सोम प्रकाश (1859) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर
बंगवासी (1881) जोगिन्दर नाथ बोस
बंगाली (1879) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
अल हिलाल (1912) अबुल कलाम आजाद
अल बिलाग (1913) अबुल कलाम आजाद
सामदंड मार्तण्ड (1830) जुगल किशोर शुक्ल
उचित वक्ता (1888) दुर्गा प्रसाद मिश्र
हिन्दी बंगवासी (1890) अमृत लाल चक्रवर्ती
मतवाला (1923) सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
सेनापति (1925) हरिगोविन्द त्रिवेदी
सारस्वत सर्वस्व (1903) गोविन्द नारायण मिश्र वैश्योपकारक (1904) शिवचन्द्र भरतिया
नृसिंह (1907) अम्बिका प्रसाद वाजपेयी
समन्वय (1922) स्वामी माधवानन्द

बंगाल के मुख्य समाचार पत्र एवं उनके सम्पादक
            बंगाल के मुख्य समाचार पत्र एवं उनके सम्पादक

क्षेत्रीय समाचार पत्र

1936 
उदय  - कानपुर
पंच - इलाहाबाद

1937 
आजकल - इलाहाबाद
मतवाला - आगरा 
शखनाद - कानपुर 
तुरुप - कानपुर
नई दुनिया  - आगरा 
संघर्ष - लखनऊ

1938 
आज (साप्ताहिक) - काशी 
देशदूत - इलाहाबाद
कर्मभूमि - गढ़वाल

1939 
कर्मयोगी - इलाहाबाद
राष्ट्रमत - इलाहाबाद 
अधिकार - फतेहगढ़
कमला - बनारस
अग्रगामी - बनारस 
ताजा तार - आगरा 
local newspapers list with editors

                                                    क्षेत्रीय समाचार पत्र


1940 
स्वदेश-  अलीगढ़
रामराज्य - कानपुर
माया - इलाहाबाद
मनोहर कहानियां - इलाहाबाद
लोकवाणी - लखनऊ
हिन्द केसरी - झाँसी
आनन्द - उरई
1941 
नवीन भारत - एटा
संदेश - आगरा
जीवन - झाँसी
विप्लवी ट्रैक्ट - लखनऊ

1942 
अमर सैनिक - आगरा
अधिकार - लखनऊ
जागरण - झाँसी
1943 संसार - काशी
1944 चेतना - काशी

local newpapers in india

                                                              क्षेत्रीय समाचार पत्र



दोस्तो, हमारे द्वारा दी गई जानकारी आप को कैसी लगी हमे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बतायें। mass communication से सम्बंधित अन्य notes के लिए हमारी नीचे दी गई पोस्ट पढें। अगर आप को कोई अन्य जानकारी चाहिए तो हमे निसंकोच कमेंट करके पूछ सकते हैं।

हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के समाचार पत्रों की सूची- अभी पढें

Journalism and mass communication के मॉडल्स - अभी पढें

Mass Communication की परिभाषा, अर्थ, महत्व व माध्यम- अभी पढें

Journalism का अर्थ, परिभाषा, क्षेत्र- अभी पढें



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad